ओडिशा के बालासोर में बड़ा ट्रेन हादसा, 238 लोगों की मौत, 900 से अधिक लोग घायल, राहत और बचाव कार्य जारी, VIDEO
फोटो: सोशल मीडिया (फाइल फोटो)
ओडिशा के बालासोर जिले में बहानागा रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार शाम को एक भीषण ट्रेन हादसा हो गया. शालीमार-चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए. अधिकारियों का कहना है कि अब तक 238 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 900 से अधिक लोग घायल हैं. स्थानीय प्रशासन और एनडीआरएफ की टीम मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहा है.
Around 7pm, 10-12 coaches of the Shalimar-Chennai Coromandel Express derailed near Baleswar #Odisha & fell on the opposite track.Another train from Yeswanthpur to Howrah dashed into derailed coaches resulting in the derailment of its 3-4 coaches.More than 30 dead,200 injured .. pic.twitter.com/gS4OW3ZlEo
— Yasir Mushtaq (@path2shah) June 2, 2023
रिपोर्ट के मुताबिक, इस घटना में तीन ट्रेनें शामिल है. तीन ट्रेनों की टक्कर में सबसे पहले दुरंतो एक्सप्रेस मालगाड़ी से टकराई फिर कोरोमंडल एक्सप्रेस भी पीछे से आ गई और इन ट्रेनों से टकरा गई. इसलिए यह हादसा और भी भयावह हो गया.
#WATCH | Visuals from the site of the train accident in Odisha’s Balasore district where two passenger trains and one goods train met with an accident leaving hundreds injured. Rescue operation is underway at the spot. pic.twitter.com/0mJADqUua4
— ANI (@ANI) June 2, 2023
रेलवे के एक प्रवक्ता के अनुसार, “शालीमार-हावड़ा कोरोमंडल एक्सप्रेस के लगभग 12 से 15 डिब्बे बहनागा स्टेशन पर शाम करीब 6.51 बजे पटरी से उतर गए और कुछ कोच दूसरे ट्रैक पर आ गिरे. इसके बाद 6.55 बजे बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट (12864) एक्सप्रेस इन कोचों से टकरा गई.”
मृतकों के परिजनों के लिए रेल मंत्रालय ने मुआवजे का एलान किया है. केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपए, गंभीर रूप से घायल लोगों के लिए 2 लाख रुपए और मामूली चोटों वाले लोगों के लिए 50,000 रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की गई है.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)
