बिहार चुनाव से पहले NDA को बड़ा झटका, इस पार्टी की उम्मीदवार का नामांकन रद्द हुआ

nomination cancelled (1)
The Hindi Post

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले ही एनडीए गठबंधन को बड़ा झटका लग गया है. इस कारण है छपरा जिले की मढ़ौरा विधानसभा सीट से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की प्रत्याशी सीमा सिंह का नामांकन रद्द होना. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सीमा का नामांकन रद्द कर दिया गया है.

सीमा सिंह भोजपुरी फिल्म जगत की जानी-मानी अभिनेत्री हैं और हाल ही में उन्होंने चिराग पासवान की पार्टी से जुड़कर राजनीति में कदम रखा था.

सीमा सिंह की फाइल फोटो (क्रेडिट: सोशल मीडिया)

सूत्रों के मुताबिक, सीमा सिंह के नामांकन पत्र की जांच के दौरान कुछ तकनीकी खामियां पाई गईं जिसके चलते निर्वाचन अधिकारी ने उनका नामांकन अमान्य घोषित कर दिया. सीमा सिंह का नामांकन रद्द होने के बाद मढ़ौरा सीट पर एनडीए की स्थिति कमजोर मानी जा रही है. यह सीट पहले चरण में मतदान के लिए निर्धारित है जिसके लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. वह अब रेस से बाहर हो चुकी है.

बता दें कि मढ़ौरा विधानसभा क्षेत्र में एनडीए और महागठबंधन के बीच सीधा मुकाबला होने की संभावना थी लेकिन अब इस सीट पर सीमा सिंह का पर्चा खारिज होने के चलते एनडीए को झटका लगा है. यहां अब सीधा मुकाबला आरजेडी और जनसुराज पार्टी के बीच देखने को मिलेगा. मढ़ौरा के आरजेडी प्रत्याशी जितेंद्र कुमार राय हैं जो निवर्तमान विधायक हैं और बिहार सरकार में मंत्री भी रह चुके है.

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!