दिवाली के दिन बड़ा हादसा: नेशनल हाईवे पर बन रही टनल का 50 मीटर हिस्सा धंसा, 36 मजदूर फंसे

Uttarkashi Tunnel Collapse (1)
The Hindi Post

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में बड़ा हादसा हुआ हैं. यहां ब्राह्मखाल-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिलक्यारा से डंडाल गांव तक नवयुगा कंपनी की निर्माणाधीन टनल का 50 मीटर हिस्सा टूट गया हैं. यह हादसा रविवार सुबह हुआ.

बताया जा रहा हैं कि हादसे में बड़ी संख्या में मजदूर टनल के अंदर फंस गए हैं. फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. जानकारी के अनुसार, यह हादसा भूस्खलन के कारण हुआ.

जिला प्रशासन के नेतृत्व में पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, फायर सर्विस, 108 इमरजेंसी सेवा के कर्मी राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हैं.

निर्माणाधीन टनल में कार्यदायी संस्था NHIDCL की मशीनरी मलबा हटाने का कार्य कर रही है.

टनल के बाहर एम्बुलेंस तैनात हैं ताकि रेस्क्यू किए गए मजदूरों को जरुरत पड़ने पर बिना देर किए अस्पताल पहुंचाया जा सके.

बता दे कि यह टनल ऑल वेदर रोड प्रोजेक्ट का हिस्सा है, जिसकी लंबाई 4.5 किमी है. चार किलोमीटर सुरंग का निर्माण हो चुका है. सुरंग का बाकी का काम मार्च 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!