हिमाचल में एक बार फिर हुआ भयंकर भूस्खलन

Himachal Landslide Aug 13
The Hindi Post

शिमला | हिमाचल प्रदेश के ट्रांस-हिमालय में शुक्रवार को एक बड़े भूस्खलन ने चंद्रभागा नदी के प्रवाह को अवरुद्ध कर दिया है, जिससे उदयपुर तहसील के निचले गांवों में बाढ़ की आशंका बढ़ गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। नदी में गिरे मलबे के कारण एक झील बनने के कई घंटों के बाद हालांकि भूस्खलन के क्षेत्र के पास ही नदी ने अपना प्राकृतिक रास्ता बना लिया और पानी आगे बढ़ने लगा है।

आपदा प्रभावित स्थान लाहौल-स्पीति जिले में जिला मुख्यालय केलांग से लगभग 30 किमी दूर स्थित है।

लाहौल में एक विशाल भूस्खलन से नदी के अवरुद्ध होने की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं।

पहाड़ी प्रदेश में इन दिनों आए दिन प्राकृतिक आपदाएं आ रही हैं।

अभी दो दिन पहले किन्नौर जिले में विनाशकारी भूस्खलन में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई है और खोज एवं बचाव अभियान अभी भी जारी है।

किन्नौर में एक महीने से भी कम समय में यह दूसरी बड़ी प्राकृतिक आपदा है। 25 जुलाई को एक वाहन पर बोल्डर गिरने से नौ लोगों की मौत हो गई, जिनमें अधिकतर पर्यटक थे।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!