यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 5 वरिष्ठ IPS अधिकारियों के तबादले

IPS TRANSFER

फोटो: आईएएनएस

The Hindi Post

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 5 वरिष्ठ IPS अधिकारियों के तबादले

 

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए 5 वरिष्ठ IPS अधिकारियों के तबादले किए हैं. शुक्रवार शाम जारी की गई शासन की इस सूची में सभी अधिकारी DIG (पुलिस उपमहानिरीक्षक) रैंक के हैं. इन अधिकारियों को लखनऊ और मुरादाबाद में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.

स्थानांतरण का मुख्य विवरण इस प्रकार हैं:

अखिलेश कुमार चौरसिया: भ्रष्टाचार निवारण संगठन (लखनऊ) के डीआईजी पद से हटाकर अब इन्हें डीजी ऑफिस में डीआईजी (स्थापना) के महत्वपूर्ण पद पर तैनात किया गया है.

घुले सुशील कुमार: अब तक एसटीएफ (STF) में एसएसपी के पद पर तैनात सुशील कुमार को पदोन्नति के बाद अब एसटीएफ का डीआईजी नियुक्त किया गया है. वह 2012 बैच के अधिकारी हैं.

यमुना प्रसाद: गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी के पद पर तैनात यमुना प्रसाद को अब मुरादाबाद पीटीएस (PTS) में डीआईजी की जिम्मेदारी दी गई है.

सचिन्द्र पटेल: मेरठ में 44वीं वाहिनी पीएसी में तैनात रहे सचिन्द्र पटेल को लखनऊ भेजा गया है. उन्हें भ्रष्टाचार निवारण संगठन (लखनऊ) का नया डीआईजी बनाया गया है.

हेमराज मीणा: पुलिस मुख्यालय में तैनात एसपी हेमराज मीणा को पदोन्नत कर लखनऊ स्थित यूपी एसआईएफएस (UP SIFS) में डीआईजी के पद पर नई जिम्मेदारी दी गई है.

 

Hindi Post Dot In


The Hindi Post
error: Content is protected !!