उत्तराखंड में बड़ा हादसा, हेलीकॉप्टर हुआ क्रेश, 5 की मौत…

helicopter crash2 Uttarkashi

(Photo source: Uttarkashi DM)

The Hindi Post

चारधाम यात्रा के बीच गुरुवार को उत्‍तरकाशी जिले में हेलिकॉप्‍टर क्रैश हो गया. इस हादसे में पांच लोगों की मौत की खबर आ रही है. बताया जा रहा है कि सात सीटर हेलिकॉप्‍टर गंगोत्री के पास दुर्घटनाग्रस्‍त हुआ है. पुलिस और प्रशासन के साथ ही आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंच गई है. टीम रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन चला रही है.

मौके पर पुलिस, आर्मी फोर्स, आपदा प्रबंधन QRT, टीम 108 एंबुलेंस वाहन पहुंच चुके हैं. तहसीलदार भटवाड़ी, BDO भटवाड़ी और राजस्व टीम भी घटनास्‍थल के लिए रवाना की गई है. गंगानी से आगे नाग मंदिर के नीचे भागीरथी नदी के पास हेलिकॉप्‍टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है.

 

 

हेलिकॉप्‍टर प्राइवेट कंपनी एरो ट्रिंक का था जिसमें सात लोग सवार थे. हादसे में दो यात्री घायल हो गए हैं. गौरतलब है कि उत्‍तराखंड में पिछले कुछ दिनों से मौसम खराब चल रहा है. मौसम विभाग ने कई जिलों में आंधी-पानी का अलर्ट जारी किया है. चारधाम यात्रा मार्गों पर कई जगह बौछार पड़ रही है. कहीं-कहीं गर्जन के साथ ओले भी गिरे हैं.

हेलिकॉप्‍टर में सवार लोगों की पहचान हो गई है. इनमें पायलट और छह यात्री शामिल हैं. पायलट का नाम कैप्‍टर रॉबिन सिंह है. छह यात्रियों में दो महिलाएं हैं. इनके नाम विनीत गुप्‍ता, अरविंद अग्रवाल, विपिन अग्रवाल, पिंकी अग्रवाल, रश्मि और किशोर जाधव हैं.

 

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!