UP में बड़ा हादसा: दो स्कूली वाहनों की भिड़ंत, चार बच्चों समेत पांच की मौत

Badaun (1)
The Hindi Post

उत्तर प्रदेश के बदायूं में बड़ा हादसा हो गया है. यहां स्कूल बस और वैन के आपस में टकरा जाने से कई बच्चों की जान चली गई है. दर्जन भर से अधिक बच्चे इस दुर्घटना में घायल भी हुए है. इन बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है.

जानकारी के मुताबिक, हादसे में चार बच्चे और एक ड्राइवर समेत कुल 5 मौतें हुई हैं. घटना के बाद पीड़ित परिवारों में कोहराम मच गया है. परिवारों का रो-रो कर बुरा हाल है.

वही हादसे की सूचना मिलने पर जिले के बड़े अधिकारी जिला अस्पताल पहुंच गए. उन्होंने घायलों के बेहतर इलाज के लिए अस्पताल प्रशासन को निर्देशित किया. गंभीर हालत छात्रों को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफेर किया गया है.

बताया जा रहा है दोनों वाहन की स्पीड काफी तेज थी और दोनों की भिड़ंत आमने-सामने से हुई है.

जानकारी के मुताबिक, दोनों वाहन स्कूली ही थे. उनके ड्राइवर अपने-अपने क्षेत्रों से बच्चों को लेकर कस्बा म्याउं के एसआरपीएस इंग्लिश मीडियम स्कूल जा रहे थे. तभी उसावा थाना क्षेत्र के म्याउं-नबीगंज रोड पर दोनों स्कूली वाहन आपस में टकरा गए जिससे मौके पर ही वैन ड्रावर और एक बच्चे की मौत हो गई. जबकि हादसे में एक दर्जन से अधिक बच्चे घायल हो गए.

इलाज के दौरान, तीन और बच्चों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. कुल पांच लोगों की मौत हुई है.

अब पुलिस जांच से ही इस बात का खुलासा होगा कि दोनों वाहन आपस में टकराए कैसे? किसकी गलती से यह दुर्घटना हुई इसकी भी जानकारी आना बाकी है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!