मेरठ में बड़ा हादसा, करंट से पांच कांवड़ियों की मौत, हाईटेंशन लाइन से टकराई थी कांवड़

Meerut (1)
The Hindi Post

मेरठ के भावनपुर में शनिवार रात को दर्दनाक हादसा हो गया. यहां कांवड़ लेकर आने के दौरान कई कांवड़िया करंट की चपेट में आकर झुलस गए. हादसे में पांच कावड़ियों की मौत हो गई है. मौके पर मौजूद पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है. वहीं मृतकों का पोस्टमार्टम होगा.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कांवड़ियों का डीजे 11 KV की हाईटेंशन लाइन से टकरा गया था. इससे उसमें करंट उतर आया. ये हादसा भावनपुर थाना क्षेत्र के छिलौरा राली गांव में हुआ है.

सभी शिवभक्त हरिद्वार से लौट रहे थे. वो अपने गांव वापस आ रहे थे. इसी दौरान यह हादसा हुआ. मृतकों के नाम हिमांशु, महेंद्र, प्रशांत और लखी बताए जा रहे हैं. सभी मृतक राली गांव के रहने वाले थे.

वही घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है. बताया जा रहा है कि दो कावड़ियों की हालात गंभीर है.

इस घटना के बाद कांवड़ियों ने विरोध में जाम लगा दिया. मौके पर कोहराम मच गया. मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!