कार पर पलटा सीमेंट से भरा ट्राला, 9 की मौत, अंदर मौजूद लोगों को…

jhabua mp x

सीमेंट से भरा ट्रक कार पलटा ( फोटो क्रेडिट: सोशल मीडिया )

The Hindi Post

झाबुआ | मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात को एक बड़ा हादसा हो गया. सीमेंट से लदा ट्राला एक कार के ऊपर पलट गया जिससे कार में सवार नौ लोगों की मौत हो गई है, वहीं तीन लोग घायल हुए हैं.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात को लगभग दो बजे झाबुआ जिले के थांदला मेघनगर के बीच में पड़ने वाले संजेली रेलवे फाटक के पास निर्माणाधीन ओवर ब्रिज के करीब एक ट्राले का संतुलन बिगड़ा और वह करीब से गुजर रही कार पर पलट गया. कार में सवार लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे.

बताया गया है कि ट्राला मेघनगर तहसील के अंतर्गत आने वाले संजेली रेलवे क्रॉसिंग के पास की जर्जर सड़क से गुजरते हुए निर्माणाधीन रेलवे ओवर ब्रिज को पार कर रहा था तभी उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे कार पर पलट गया. ट्राले पर सीमेंट लदा हुआ था, नतीजतन कार में सवार कुल नौ लोगों की मौत हो गई है, वहीं तीन लोग घायल हुए हैं. मृतक थांदला के शिवगढ़ महुदा के निवासी बताए जा रहे हैं. कार सवार एक शादी समारोह से लौट रहे थे.

जानकारी के मुताबिक, हादसा होने के बाद सड़क से गुजर रहे वाहनों में सवार लोग और अन्य लोगों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया था. पुलिस दल ने भी मौके पर पहुंचकर कार में दबे लोगों को बाहर निकाला. कार के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी. सके बाद सभी को एंबुलेंस के जरिए स्वास्थ्य केंद्र तक भेजा गया. जिस सड़क पर यह हादसा हुआ है, उसकी हालत काफी जर्जर है और उसी का नतीजा रहा कि सीमेंट से भरा ट्राला, जिस पर वजन काफी ज्यादा था, उसका संतुलन बिगड़ा और उसने नौ लोगों की जान ले ली. हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है.

IANS


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!