कोलंबिया: एक और बड़ा विमान हादसा, सांसद समेत 15 की मौत, कोई भी जिंदा नहीं बचा
सघन खोज अभियान के बाद मिला लापता हो चुके विमान का मलवा / (फोटो क्रेडिट : सोशल मीडिया)
एक और बड़ा विमान हादसा, सांसद समेत 15 की मौत, कोई भी जिंदा नहीं बचा
कोलंबिया (दक्षिण अमेरिकी देश) में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया. यहां एक यात्री क्रैश विमान हो गया. इसमें कुल 15 लोग सवार थे. अधिकारियों के अनुसार, इस दर्दनाक हादसे में विमान में सवार सभी 15 लोगों की मौत हो गई है.
यह हादसा नॉर्ट डी सेंटेंडर (Norte de Santander) प्रांत में हुआ. इस फ्लाइट का संचालन सरकारी एयरलाइन सटेना (Satena) द्वारा किया जा रहा था. एयरलाइन ने कहा कि कुरासिका (Curasica) गांव के स्थानीय लोगों ने मलबे को देखने के बाद पुलिस को सूचित किया. सूचना मिलते ही बचाव दलों को तुरंत मौके पर भेजा गया लेकिन विमान में सवार किसी भी व्यक्ति को बचाया नहीं जा सका.
HK4709 पंजीकरण संख्या वाले इस विमान ने स्थानीय समयानुसार सुबह 11:42 बजे कुकुटा (Cúcuta) शहर से उड़ान भरी थी. यह विमान पहाड़ी कस्बे ओकाा (Ocaña) की ओर जा रहा था. सटेना ने अपने बयान में पुष्टि की कि उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद विमान का एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क टूट गया था.
विमान में 13 यात्री और चालक दल के दो सदस्य सवार थे. मृतकों में डियोजेनेस क्विंटरो (Diógenes Quintero) भी शामिल हैं. डियोजेनेस कोलंबिया के एक सांसद थे.
BREAKING: JUST IN: Major plane crash occurred in Colombia, killing all 15 people on board. Beechcraft 1900 aircraft crashed in northern Colombia near Venezuelan border after losing contact with air traffic control over Ocaña…See More#Colombia #PlaneCrash #AviationNews #Ocaña pic.twitter.com/JngOvVu6wx
— Kamalraj Singh (@kamalrajsingh_) January 29, 2026
हिंदी पोस्ट डॉट इन
