कृष्णा, सूर्यकुमार और क्रुणाल पहली बार भारतीय वनडे टीम में शामिल

Surya Kumar Yadav

सूर्य कुमार यादव (फाइल इमेज/ट्विटर)

The Hindi Post

मुंबई | तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा, बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव और क्रुणाल पंडया को पहली बार भारत की वनडे टीम में शामिल किया गया है। इन तीनों को इंग्लैंड के साथ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। चेतन शर्मा की अगुवाली बीसीसीआई की अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति ने शुक्रवार को 18 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत को इंग्लैंड के साथ 23 से 28 मार्च तक तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। सीरीज के तीनों मैच अहमदाबाद के मोटेरा स्थित नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। दोनों टीमें फिलहाल इसी स्टेडियम में पांच मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है।

चयन समिति ने मनीष पांडे, मयंक अग्रवाल, संजू सैमसन, रवीेंद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी को इंग्लैंड के साथ होने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम में नहीं चुना है, जबकि ये खिलाड़ी आस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम का हिस्सा थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय टीम : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), शिखर धवन, शुभमन गिल, श्रेयस, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), लोकेश राहुल (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, क्रुणाल पंड्या, वाशिंगटन सुंदर, टी नटराजन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, शार्दुल ठाकुर।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!