बैडमिंटन कोर्ट पर खेलते-खेलते अचानक हुई व्यक्ति की मौत, घटना सीसीटीवी में कैद
वायरल वीडियो से लिया गया स्क्रीनग्रैब
बैडमिंटन कोर्ट पर खेलते-खेलते अचानक हुई व्यक्ति की मौत, घटना सीसीटीवी में कैद
यूपी के महोबा में बैडमिंटन खेलते हुए एक शख्स की मौत हो गई. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मृतक का नाम सुधीर गुप्ता था और वह 58 वर्ष के थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सडन कार्डियक अरेस्ट से सुधीर का निधन हुआ.
सुधीर रोजाना की तरह पूरी ऊर्जा से खेल रहे थे. इसी दौरान उन्हें सीने में बेचैनी महसूस हुई और वह अचानक गिर पड़े.
यूपी: बैडमिंटन कोर्ट में गुप्ता जी जिस फुर्ती से बल्ला चला रहे हैं, नहीं लगता वे बीमार थे, रोज की तरह सुधीर गुप्ता बैडमिंटन कोर्ट में खेल रहे थे, अचानक घबराहट और सीने में दर्द उठा। CPR देकर जान बचाने की कोशिश की गई। लेकिन सब हार गए और मौत जीत गई।
गुप्ता जी 58 साल के थे, वे… pic.twitter.com/rGZr4wTXHN
— Shahnawaz (News 24) (@Shahnawazreport) March 31, 2026
साथी खिलाड़ी उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले गए. यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. स्टेडियम के सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है वह खेलते-खेलते अचानक लड़खड़ाकर गिर जाते हैं. डॉक्टरों का अनुमान है कि यह साइलेंट हार्ट अटैक का मामला है.
इस घटना से परिवार और मोहल्ले में कोहराम मच गया है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो लोगों को फिटनेस और जीवन की अनिश्चितता पर सोचने को मजबूर कर रहा है.
Hindi Post Dot In
