सिलेंडरों की बाढ़ ! LPG बॉटलिंग प्लांट में भरा पानी, बह गए हजारों सिलेंडर, अधिकारियों ने क्यों छूने से किया मना ?

LPG Cylinders Swept Away in Pun (1)

वायरल वीडियो से लिया गया स्क्रीनग्रैब / (फोटो क्रेडिट : सोशल मीडिया)

The Hindi Post

सिलेंडरों की बाढ़ ! LPG बॉटलिंग प्लांट में भरा पानी, बह गए हजारों सिलेंडर, अधिकारियों ने क्यों छूने से किया मना ?

 

महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश के कारण रायगढ़ जिले के पनवेल स्थित HPCL बॉटलिंग प्लांट में पातालगंगा नदी का पानी घुस गया. इसके चलते प्लांट से करीब 3,000 भरे और खाली एलपीजी सिलेंडर पानी में बह गए. फिलहाल प्रशासन नुकसान का आकलन करने और इन सिलेंडरों को खोजने में जुटा है.

सुरक्षा के मद्देनजर रायगढ़ कलेक्टर किशन जवाले ने जनता के लिए एक जरूरी एडवाइजरी जारी की है. उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे बहकर आए इन सिलेंडरों को उठाने, खोलने या इस्तेमाल के लिए घर ले जाने की गलती बिल्कुल न करें क्योंकि यह बेहद खतरनाक हो सकता है.

जिला कलेक्टर ने साफ किया कि सिलेंडरों के सुरक्षित होने की कोई गारंटी नहीं है. इसलिए जोखिम उठाने के बजाय सिलेंडर मिलने या दिखने पर तुरंत स्थानीय अधिकारियों को सूचित करें.

 

हिंदी पोस्ट डॉट इन


The Hindi Post
error: Content is protected !!