अभिजीत दीपके के खिलाफ FIR दर्ज, क्या है यह मामला ?
फोटो: आईएएनएस
अभिजीत दीपके के खिलाफ FIR दर्ज, क्या है यह मामला ?
महाराष्ट्र के लातूर जिले में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संयोजक अभिजीत दीपके के खिलाफ औसा पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज की गई है. उन पर बिना अनुमति सरकारी स्कूल में कथित तौर पर घुसने, शिक्षण कार्य में बाधा डालने और शिक्षकों को धमकाने का आरोप है.
यह शिकायत औसा के पास जवाड़ी स्थित जिला परिषद उर्दू स्कूल की शिक्षिका सैयद शमशादबानो खैराताअली (53) ने दर्ज कराई है. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 132, 329(3), 351(2) और 356(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
हिंदी पोस्ट डॉट इन (इनपुट्स: आईएएनएस)
