राज्य सरकार ने PM मोदी के रोड शो को नहीं दी इजाजत, हाई कोर्ट ने रोक हटाई

Narendra Modi
The Hindi Post

चेन्नई | मद्रास उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को तमिलनाडु पुलिस को कोयंबटूर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो की अनुमति देने का निर्देश दिया. 18 मार्च को प्रधानमंत्री मोदी कोयंबटूर में रोड शो करेंगे.

पुलिस ने शुक्रवार को भाजपा की कोयंबटूर जिला इकाई को एक विज्ञप्ति भेजी थी कि प्रधानमंत्री के चार किमी लंबे रोड शो को अनुमति नहीं दी जा सकती.

इसके खिलाफ भाजपा मद्रास हाई कोर्ट चली गई और प्रचार अभियान की इजाजत देने का अनुरोध किया.

मद्रास उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति एन. आनंद वेंकटेश ने आज याचिका पर सुनवाई की और रोड शो के लिए अनुमति दे दी. हालांकि, अदालत ने पुलिस को सशर्त अनुमति देने का निर्देश दिया.

गौरतलब है कि नरेंद्र मोदी 2024 के आम चुनावों में केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से ज्यादा सीटें जीतने के मिशन के तहत दक्षिणी राज्यों की यात्रा कर रहे हैं.

आईएएनएस

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!