मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना पॉजिटिव

Shivraj Singh Chouhan_800x517
The Hindi Post

भोपाल | मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। यह जानकारी खुद चौहान ने अपने ट्वीट के जरिए दी है। चौहान ने शनिवार को ट्वीट कर कहा, ” मेरे प्रिय प्रदेशवासियों, मुझे कोविड-19 के लक्षण आ रहे थे, टेस्ट के बाद मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी सभी साथियों से अपील है कि जो भी मेरे संपर्क में आए हैं, वह अपना कोरोना टेस्ट करवा लें। मेरे निकट संपर्क वाले लोग क्वारंटीन में चले जाएं।”

उन्होंने आगे कहा है , “मैं कोविड-19 की सभी गाइडलाइन्स का पालन कर रहा हूं। डॉक्टर की सलाह के अनुसार स्वयं को क्वारंटीन करूंगा। मेरी प्रदेश की जनता से अपील है कि सावधानी रखें, जरा सी असावधानी कोरोना को निमंत्रण देती है । मैंने कोरोना से बचने के हर संभव प्रयास किए लेकिन अनेक विषयों को लेकर लोग मिलते थे।”

ज्ञात हो कि इससे पहले राज्य के सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया पहले ही कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उनका इलाज जारी है।

आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!