इस राज्य के सीएम ने जलाई परिसीमन विधेयक की कॉपी, काला झंडा लगाकर किया विरोध
सांकेतिक तस्वीर (AI Photo - ChatGPT)
इस राज्य के सीएम ने जलाई परिसीमन विधेयक की कॉपी, काला झंडा लगाकर किया विरोध
चेन्नई | तमिलनाडु में परिसीमन के मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने गुरुवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. उन्होंने काला झंडा फहराकर और प्रस्ताव की प्रति जलाकर केंद्र सरकार के खिलाफ अपना कड़ा रुख जाहिर किया. इस दौरान उन्होंने “तमिलनाडु लड़ेगा, तमिलनाडु जीतेगा” का नारा दिया.
मुख्यमंत्री के आह्वान पर राज्यभर में विरोध प्रदर्शन देखने को मिला. डीएमके ने जनता से अपील की कि वे तीन दिनों तक अपने घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर काले झंडे लगाकर इस प्रस्ताव का विरोध करें. चेन्नई समेत कई शहरों में लोगों ने इस अभियान में भाग लिया.

स्टालिन ने परिसीमन प्रस्ताव को तमिलनाडु और अन्य दक्षिणी राज्यों के लिए गंभीर खतरा बताते हुए कहा कि यह प्रक्रिया उनके साथ अन्याय है. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार इस कदम के जरिए उत्तर भारत के राज्यों की राजनीतिक ताकत बढ़ाने की कोशिश कर रही है, जबकि दक्षिणी राज्यों की जरूरतों को नजरअंदाज किया जा रहा है.
उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि क्या जनसंख्या नियंत्रण के लिए किए गए प्रयासों की सजा दक्षिणी राज्यों को दी जा रही है. स्टालिन ने इस प्रस्ताव को “काला कानून” करार देते हुए लोगों से एकजुट होकर विरोध करने की अपील की और कहा कि तमिलनाडु अपनी आवाज दबने नहीं देगा.
आईएएनएस
सीएम स्टालिन ने जलाई परिसीमन प्रस्ताव की प्रति, काला झंडा लगाकर किया विरोध
