रातोंरात बदल गई किस्मत, इस शख्स को घर बैठे हर महीने मिलेंगे 5.6 लाख, 25 साल तक जारी रहेगा यह सिलसिला
सांकेतिक फोटो (फोटो क्रेडिट: इंग्लिश पोस्ट)
भारतीय नागरिक मगेश कुमार नटराजन की किस्मत रातोंरात बदल गई है. अब उन्हें हर महीने 5.6 लाख रुपये मिलेंगे. इसके लिए उन्हें कुछ करना भी नहीं होगा. यह रकम घर बैठे-बैठे ही उनके अकाउंट में ट्रांसफर हो जाया करेगी. यह सिलसिला एक दो साल नहीं बल्कि अगले 25 साल तक जारी रहेगा.
आप भी जानकर हैरान होंगे कि मगेश ने ऐसा क्या किया है कि उन्हें घर बैठे हर महीने 5.6 लाख रुपये मिलेंगे. तो आइए आपको विस्तार से बताते है पूरी बात.
दरअसल, मगेश किसी कंपनी में बतौर प्रोजेक्ट मैनेजर काम करते है. वह UAE गए थे. वहां उन्होंने लॉटरी वाला खेल खेला था. शुक्रवार (20 अक्टूबर) को ‘जैकपॉट’ (एक प्रकार की लॉटरी) का परिणाम निकाला गया. परिणाम मगेश के पक्ष में आया. वह लॉटरी जीत गए. अब उन्हें अगले 25 वर्षों तक हर महीने 25 हजार दिरहम मिलेंगे. भारतीय करेंसी में यह राशि 5.6 लाख रुपये से अधिक बैठती है. भारतीय नागरिक नटराजन यह ‘जैकपॉट’ जीतने वाले पहले ऐसे व्यक्ति हैं, जो UAE से बाहर के हैं.
बता दे कि 49 साल के नटराजन ने अमीरात ड्रा का FAST5 ग्रैंड पुरस्कार जीता है. इस जीत से उन्हें अगले 25 वर्षों तक प्रति माह 25 हजार दिरहम (5.6 लाख रुपये) मिलेंगे. नटराजन ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘मुझे अपने जीवन में और अपनी पढ़ाई के दौरान बहुत सारी चुनौतियों का सामना करना पड़ा. समाज के कई लोगों ने पढ़ाई पूरी करने में मेरी मदद की. यह मेरे लिए समाज को वापस लौटाने का समय है. मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि समाज में मेरा योगदान जरूरतमंद लोगों तक पहुंचे.’’
मगेश तमिलनाडु के अंबूर के रहने वाले है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने जीवन का अधिकांश समय अंबूर में ही बिताया है.
लॉटरी जीतने से मगेश बहुत खुश है. शुरू में तो उन्हें विश्वास ही नहीं हुआ कि उन्होंने लॉटरी जीत ली है. बाद में लॉटरी कंपनी की तरफ से फोन आने पर उन्हें यकीन हुआ.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
