गैस सिलेंडर के दाम में 15 रुपये की बढ़ोतरी, नए रेट आज से लागू

Gas IANS

इमेज क्रेडिट: आईएएनएस/IANS (फाइल)

The Hindi Post

महंगाई की मार झेल रहे आम आदमी की मुश्किलें और बढ़ने जा रही हैं। पेट्रोलियम कंपनियों ने घरेलू (रसोई) गैस सिलेंडर के दाम में 15 रुपये प्रति सिलेंडर का इज़ाफा कर दिया हैं। यह बढ़ोतरी बुधवार को की गई और नए रेट आज से ही लागू हो गए हैं।

इससे पहले 1 सितंबर को गैस सिलेंडर के दाम में 25 रुपये (प्रति सिलेंडर) की बढ़ोतरी की गई थी।

दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम वजन के प्रति सिलेंडर का दाम अब रुपये 899.50 हो गया हैं। पहले इसका दाम रुपये 884.50 प्रति सिलेंडर था।

न्यूज़ एजेंसी ANI के मुताबिक, 5 किलोग्राम वाला  सिलेंडर रुपये 502 में मिलेगा।

त्योहारी सीजन में लोगो को इस बढ़ोतरी से ज़ोर का झटका लगेगा क्योंकि उनको प्रति सिलेंडर ज़्यादा भुगतान करना पड़ेगा।

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!