समाजवादी पार्टी ने एक और लिस्ट जारी की, इन 6 लोगों को बनाया उम्मीदवार

Samajwadi Party
The Hindi Post

लखनऊ | लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) ने शनिवार को उम्‍मीदवारों की एक और सूची जारी कर दी है. इसमें सपा ने आजमगढ़ से धर्मेंद्र यादव को प्रत्‍याशी बनाया है.

जारी की गई सूची के अनुसार, छह लोगों को उम्मीदवार बनाया गया है. गौतमबुद्ध नगर से डॉ. महेन्द्र नागर, मिश्रिख से मनोज कुमार राजवंशी, सुल्तानपुर से भीम निषाद, इटावा से जितेंद्र दोहरे, जालौन से नारायण दास अहिरवार और आजमगढ़ से धर्मेंद्र यादव को चुनावी मैदान में उतारा गया है.

इससे पहले 15 मार्च को भी सपा ने सात सीटों पर उम्‍मीदवारों के नामों की घोषणा की थी. मिश्रिख सीट पर सपा ने पहले रामपाल राजवंशी को उम्मीदवार घोषित किया था. अब सपा ने इस सीट पर मनोज कुमार राजवंशी को अपना उम्मीदवार बनाया है. सपा ने यूपी में अब तक 42 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!