दिनदहाड़े वकील की गोली मारकर हत्या, वारदात का CCTV फुटेज आया सामने

lawyer killed in rampur (1) (1)

वायरल CCTV फुटेज से लिया गया स्क्रीनग्रैब (Social Media)

The Hindi Post

दिनदहाड़े वकील की गोली मारकर हत्या, वारदात का CCTV फुटेज आया सामने

 

रामपुर (उत्तर प्रदेश) में 11 फरवरी को जिला पंचायत कार्यालय के भीतर दिनदहाड़े अधिवक्ता फारुख की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है है. इसने सरकारी दफ्तरों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

वीडियो में दिखता है कि फारुख अपने एक साथी के साथ कर्मचारी असगर अली के चेंबर में पहुंचते हैं जहां दोनों के बीच तीखी बहस और मारपीट होती है. इसी दौरान असगर अली दराज से तमंचा निकालता है. छीना-झपटी के बीच वह फारुख पर गोली चला देता है. गोली लगते ही फारुख कुर्सी पर गिर पड़ते हैं और आरोपी मौके से फरार हो जाता है.

एक अन्य वीडियो में आरोपी भागते समय मृतक की पत्नी — जो उसी कार्यालय में कार्यरत हैं — को भी बेरहमी से पीटते हुए दिखाई देता है. हथियार होने के कारण मौजूद लोग उसे रोक नहीं पाते.

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी असगर अली को गिरफ्तार कर लिया है. शुरुआती जांच में पता चला है कि फारुख की पत्नी और असगर अली के बीच पुराना विवाद चल रहा था जिसे लेकर फारुख वहां पहुंचे थे.

पुलिस अधीक्षक के अनुसार, कहासुनी के बाद असगर अली ने गोली चलाई. फारुख को अस्पताल ले जाया गया था जहां उनकी मौत हो गई. आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है.

हिंदी पोस्ट डॉट इन

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!