लॉरेंस विश्नोई के भाई अनमोल से जुड़ी बड़ी खबर…., बाबा सिद्दीकी, सिद्धू मूसेवाला और सलमान खान….
अनमोल बिश्नोई (फाइल फोटो | सोशल मीडिया)
लॉरेंस विश्नोई के भाई अनमोल से जुड़ी बड़ी खबर…., बाबा सिद्दीकी, सिद्धू मूसेवाला और सलमान खान….
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल बिश्नोई अमेरिका से भारत लाया जा रहा है. अनमोल पर NCP नेता बाबा सिद्दीकी और पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के मर्डर का आरोप है. अनमोल का नाम एक्टर सलमान खान के घर पर फायरिंग केस में भी सामने आया था.
12 अक्टूबर 2024 को रात साढ़े 9 बजे मुंबई के बांद्रा के खेर वाड़ी सिग्नल पर महाराष्ट्र सरकार के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या कर दी गई थी. मर्डर की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली थी.
इस मामले में उत्तर प्रदेश के बहराइच के रहने वाले हरीश कुमार, कैथल (हरियाणा) के गुरमैल बलजीत सिंह, बहराइच (उत्तर प्रदेश) के धर्मराज कश्यप और पुणे (महाराष्ट्र) के रहने वाले प्रवीण लोनकर को गिरफ्तार किया था.
आरोपियों से पूछताछ में जालंधर के रहने वाले जीशान अख्तर का नाम सामने आया था. जब शूटर्स ने सिद्दीकी को गोलियां मारी तो वह मौके पर मौजूद था. जीशान का प्लान था कि अगर बाबा सिद्दीकी शूटर्स की गोलियों से बच गया तो वह उसे गोलियां मारेगा. उस दौरान वह लॉरेंस के भाई अनमोल से फोन पर टच में था.
सिद्दीकी के मरने के बाद उसने अनमोल को मौके के फोटो और वीडियो भेजे और कन्फर्म किया कि सिद्दीकी मर गया है. इसके बाद वह फरार हो गया था. वहीं, अनमोल बिश्नोई ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर पर फायरिंग की जिम्मेदारी ली थी. इसके साथ ही पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला और बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में भी उसका नाम सामने आया है.
हाल ही में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने गैंगस्टर लॉरेंस के भाई अनमोल बिश्नोई पर 10 लाख रुपए का इनाम रखा था. एजेंसी ने अनमोल के खिलाफ 2022 में दर्ज 2 मामलों में चार्जशीट दाखिल की हैं. अनमोल का नाम एनआईए की मोस्ट वांटेड लिस्ट में भी शामिल है.
