लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल पकड़ा गया

Anmol Bishnoi (1)

अनमोल बिश्नोई (फाइल फोटो | सोशल मीडिया)

The Hindi Post

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल, US में अनमोल बिश्नोई को हिरासत में लिया गया है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अनमोल बिश्नोई को अमेरिका के कैलिफोर्निया में हिरासत में लिया गया है.

अनमोल बिश्नोई को सलमान खान के घर बाहर फायरिंग और बाबा सिद्दीकी हत्याकांड सहित कुछ हाई-प्रोफाइल अपराधों में आरोपी के रूप में नामित किया गया है.

वर्तमान में अनमोल 18 आपराधिक मामलों में आरोपों का सामना कर रहा है. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने उस पर 10 लाख रुपये का इनाम रखा है. अनमोल के बारे में जानकारी देने वाले को 10 लाख का इनाम मिलेगा.

और जानकारी मिलने पर इस खबर को अपडेट किया जाएगा.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!