मध्य प्रदेश में बड़ा हत्याकांड: जमीन विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, 6 की मौत

land dispute in Morena 6 killed (1) (1)

फायरिंग करता युवक

The Hindi Post

मुरैना | मध्य प्रदेश के मुरैना जिले का लेपा गांव खून से लाल हो गया है. जमीन का विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया. 6 लोगों को मौत की नींद सुला दिया गया. इस सभी को एक युवक ने गोली मार दी. देखते ही देखते मौके पर लाशें बिछ गई.

मिली जानकारी के अनुसार, सोहनिया थाना क्षेत्र के लेपा गांव में रंजीत तोमर और राधे तोमर के परिवारों के बीच लंबे अरसे से जमीन का विवाद चला आ रहा है. पूर्व में भी इनके बीच खूनी संघर्ष हो चुका है और कुछ लोग मारे भी जा चुके हैं. उसी के चलते शुक्रवार को भी यहां विवाद हुआ.

बताया जा रहा है कि पहले एक दूसरे पर लाठी डंडों से हमला किया गया और फिर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई. जानकारी के अनुसार, 8 लोगों को गोली लगी जिसमें से 6 की मौत हो गई. मरने वालों में तीन महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सभी मृतक एक ही परिवार के है. इस जघन्य हत्याकांड का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

गांव में तनाव है और भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है.

आईएएनएस


The Hindi Post
error: Content is protected !!