सुप्रिया सुले से लोकसभा में बातचीत का वीडियो वायरल होने पर शशि थरूर ने प्रतिक्रिया दी, कहा “कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का…”

Shashi Tharoor Supriya Sule

फोटो: ट्विटर

The Hindi Post

लोक सभा की कार्यवाही के दौरान कांग्रेस सांसद शशि थरूर और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की सांसद सुप्रिया सुले का बातचीत करते हुए का वीडियो ब्रहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हुआ था. इस वीडियो पर ट्विटर पर लोगो ने तरह-तरह की बातें की थी. अब इस वायरल वीडियो पर शशि थरूर की प्रतिक्रिया सामने आई हैं.

थरूर ने ‘अमर प्रेम’ फिल्म में किशोर कुमार द्वारा गाया गया हिट गाना ‘कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम हैं कहना’ की पंक्तियां ट्वीट करते हुए सुप्रिया सुले को टैग किया.

इससे पहले एक ट्वीट में शशि थरूर ने बताया था कि सुप्रिया सुले उनसे क्या पूछ रही थी. उन्होंने लिखा कि सुप्रिया सुले मुझसे एक पॉलिसी मामले में सवाल कर रही थी क्योंकि फारूक अब्दुल्लाह के बाद उनको सदन (लोक सभा) में बोलना था. उन्होंने आगे लिखा कि वह (सुप्रिया सुले) बहुत धीमी आवाज में बोल रही थी ताकि फारूक अब्दुल्लाह साहब को डिस्टर्ब (फारूक अब्दुल्लाह उस समय लोक सभा में बोल रहे थे) न हो, तो मैं थोड़ा झुक गया ताकि उनको (सुप्रिया सुले) सुन सकूँ.

जो वीडियो क्लिप वायरल हुआ हैं वह मंगलवार का हैं जब लोक सभा की कार्यवाही चल रही थी और सदन में यूक्रेन के हालात पर नेशनल कांफ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्लाह इस विषय पर बोल रहे थे.

विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!