BJP सांसद की ओर से आयोजित दावत में चले लात-घूंसे, बोटी की जगह मिली थी केवल ग्रेवी….

Mutton Depositphotos_67196699_S (1)

सांकेतिक तस्वीर (क्रेडिट: इंग्लिश पोस्ट)

The Hindi Post

डॉ विनोद कुमार बिंद यूपी के भदोही से सांसद है. 14 नवंबर की रात को यूपी के मिर्जापुर में दावत का आयोजन किया गया था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह भोज डॉ बिंद के मिर्जापुर कार्यालय पर हुआ. यहां कार्यालय के अंदर जमीन पर बैठकर लोग मटन (बकरे का मीट) का आनंद ले रहे थे. रिपोर्ट्स के अनुसार, दावत में शामिल होने वाले पार्टी कार्यकर्ता थे. सब कुछ सही चल रहा था. इसी दौरान, किसी को मटन की जगह केवल ग्रेवी परोस दी गई. इससे वो भड़क गया.

आरोप है कि मटन परोस रहे शख्स को युवक ने जोरदार थप्पड़ जड़ दिया. दरअसल, इस शख्स ने युवक के गाली देने का विरोध किया था. इस घटना के बाद बवाल मच गया. देखते ही देखते कार्यालय “युद्ध के मैदान” में बदल गया. मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इस मौके पर जमकर लात-घूंसे चले. मारपीट होने पर लोग पत्तल छोड़कर भाग खड़े हुए. काफी समझाइश के बाद बवाल शांत कराया गया और दावत फिर से शुरू की गई.

इस हंगामे का वीडियो वायरल होने के बाद सांसद डॉ. विनोद कुमार बिंद के प्रतिनिधि उमाशंकर बिंद का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि रात में शराब के नशे में पड़ोसी गांव के कुछ लोग आपस में भिड़ गए थे. उन्होंने कहा कि दावत में केवल 200 लोगों को बुलाया गया था लेकिन ज्यादा लोग आ गए. न्योता बिना पाए ही लोग आ पहुंचे और उन्ही में से कुछ ने शराब के नशे में मारपीट की.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!