डॉक्टरों ने किया कमाल; सर्जरी कर 15 साल की लड़की को बनाया लड़का

Operation Doctor Depositphotos_190064348_S (1)

प्रतीकात्मक फोटो (फोटो क्रेडिट: डिपाजिट फोटो)

The Hindi Post

लखनऊ | लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के डॉक्टरों ने हाल ही में एक सफल सेक्स-चेंज सर्जरी की. इस सर्जरी के बाद उन्होंने एक 15 साल की ‘लड़की’ को ‘लड़का’ बना दिया.

डॉक्टरों की टीम का नेतृत्व करने वाले यूरोलॉजी विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर विश्वजीत सिंह ने कहा, “पेशेंट बचपन से एक लड़की के रूप में जीवन जी रहा था. यह पेशेंट दरअसल, एक लड़का है लेकिन दिखने में वह एक लड़की की तरह दिखता था. इस कारण से उसके कारण माता-पिता ने उसे एक लड़की के रूप में पाला और बड़ा किया.”

उन्होंने आगे बताया, “पेशेंट के आंतरिक अंग (इंटरनल ऑर्गन्स) और क्रोमोसोम एक पुरुष के थे. पहले बच्चे ने लिंग परिवर्तन सर्जरी के लिए जरुरी समझे जाने वाले मनोवैज्ञानिक टेस्ट को पास किया. इसके बाद हम सेक्स-चेंज सर्जरी करने के लिए तैयार हुए.”

जब पेशेंट और उसके माता-पिता ने डॉक्टरों से दो महीने पहले संपर्क किया था तो उन्होंने पहले उसे (पेशेंट) मनोवैज्ञानिक परीक्षण के लिए भेजा था. इस टेस्ट को उसने पास कर लिया था.

15 वर्षीय पेशेंट ने अपने माता-पिता से से कहा था, “मुझे डॉक्टर के पास ले चलो, मैं एक लड़का हूं और लड़के के रूप में ही जीना चाहता हूं.”

डॉक्टरों ने मरीज के जननांगों को पुन: व्यवस्थित करने के लिए दो ऑपरेशन किए.

सिंह ने कहा, “ऑपरेशन सफल होने के बाद पेशेंट ने लड़कों वाला हेयर कट करवाया. इस बदलाव ने उसका आत्मविश्वास बढ़ गया. हमने सर्जरी करने से पहले चिकित्सकीय और कानूनी रूप से आवश्यक सभी प्रक्रियाओं का पालन किया.”

आईएएनएस


The Hindi Post
error: Content is protected !!