ममता के खिलाफ बंगाल में केशव प्रसाद मौर्या का हल्ला बोल

Keshav Prasad Maurya IANS

केशव प्रसाद मौर्या (फाइल फोटो/आईएएनएस)

The Hindi Post

कोलकाता | उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पश्चिम बंगाल में ममता के खिलाफ हल्ला बोल दिया है। लगभग हर हफ्ते पश्चिम बंगाल का चुनावी दौरा कर रहे उपमुख्यमंत्री इस बार 3 दिन के प्रवास पर पश्चिम बंगाल में हैं। केशव पश्चिम बंगाल भाजपा के कार्यकर्ताओं को कड़े चुनावी संघर्ष के लिए तैयार करने में जुटे हैं। यूपी के उपमुख्यमंत्री पश्चिम बंगाल में गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के चुनावी शिल्पी की भूमिका में हैं।

केशव रैलियों और जनसभाओं के जरिए तृणमूल कांग्रेस और ममता पर हमलावर है, बल्कि भाजपा के लिए कार्यकर्ताओं की मजबूत और बड़ी फौज भी तैयार करने में जुटे हैं।

केशव अपनी खास शैली में कार्यकर्ताओं के घर पहुंच कर चाय पी रहे, भोजन कर रहे हैं और उनका हाल-चाल भी ले रहे हैं। जातिगत आधार पर बटे इन छोटे-छोटे कुनबों के जरिए केशव ने पश्चिम बंगाल के कस्बाई इलाकों में भाजपा के लिए समर्थकों का मजबूत आधार खड़ा कर दिया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले 3 दिनों में उपमुख्यमंत्री पश्चिम बंगाल में ताबड़तोड़ कई जनसभाओं को संबोधित करने के साथ लगातार परिवर्तन यात्राओं मे भी शामिल हो रहे हैं।

केशव की जनसभाओं और कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ उमड़ रही है। जो बंगाल में बदलते सियासी समीकरण का संकेत दे रहे हैं।

शनिवार को रामपुर पहुंचे केशव मौर्य ने ममता के खिलाफ जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि, “पश्चिम बंगाल में ममता दीदी की सरकार जाने वाली है। बंगाल की जनता , बंगाल की तानाशाही सरकार को अब किसी कीमत पर टिकने नहीं देगी। कहा बंगाल का चुनाव जनता की आकांक्षाओं का चुनाव है। भाजपा सत्ता में आने के बाद सभी की आकांक्षाओं को पूर्ण करेगी। जनता का उत्साह और समर्थन इस बात का प्रमाण है कि भाजपा का कमल खिलने वाला है। भाजपा इस बार 200 का आंकड़ा पार करेगी।”

 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मौर्य ने बूथ अध्यक्षों व पदाधिकारियों के साथ बैठक कर विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की।

उन्होंने कहा कि जन सैलाब बता रहा है सत्ता परिवर्तन के लिए जनता मन बना चुकी है।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जिला श्रीरामपुर में बूथ अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्रों के साथ बैठक कर जिला पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ भोजन किया।

-आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!