केरल के मंत्री ने कासरगोड में उल्टा तिरंगा फहराया और किया सैल्यूट

Ahamed Devarkovil
The Hindi Post

तिरुवनंतपुरम | राज्य के बंदरगाह मंत्री अहमद देवरकोविल ने बुधवार को गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के दौरान उल्टा भारतीय तिरंगा फहराया दिया.

झंडा फहराने के साथ-साथ मंत्री ने सैल्यूट भी किया. मौके पर उपस्थित वरिष्ठ अधिकारियों ने भी तिरंगे को सैल्यूट किया.

मीडियाकर्मियों ने अधिकारियों के सामने इस बड़ी चूक की ओर इशारा किया. मौके पर वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे.

जल्द ही इसे ठीक कर दिया गया. इसका एक वीडियो अब वायरल हो रहा है.

केरल में 13 जिला मुख्यालयों पर विभिन्न राज्य कैबिनेट मंत्रियों ने सलामी ली, जबकि राजधानी में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने सलामी ली।

कोविड प्रोटोकॉल के बीच राज्य भर में समारोह आयोजित किए गए।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!