चलती गाड़ी में हुआ 19 साल की मॉडल से गैंगरेप, चार गिरफ्तार

Arrest Handcuff Depositphotos_59162415_S (1)

सांकेतिक तस्वीर (फोटो साभार: इंग्लिश पोस्ट)

The Hindi Post

कोच्चि | चलती गाड़ी में एक 19 वर्षीय मॉडल के साथ कथित तौर पर गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है. यह कथित घटना कोच्चि (केरल) में गुरूवार रात को हुई. पुलिस ने इस मामले में तीन युवकों और एक महिला को गिरफ्तार किया है.

कोच्चि शहर के पुलिस आयुक्त सी.एच. नागराजू ने मीडिया को बताया कि तीन युवकों और राजस्थान की एक महिला को गिरफ्तार किया गया है.

नागराजू ने कहा, “जांच शुरू कर दी गई है. हम इस बात की जांच कर रहे हैं कि कही यह घटना पूर्व नियोजित तो नहीं थी.”

पीड़िता ने मीडिया को बताया कि वह अपनी महिला मित्र के साथ गुरुवार को यहां एक होटल में डीजे पार्टी में शामिल होने गई थी.

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने कहा, “मुझे याद है कि मैंने एक गिलास बीयर पी थी और दूसरा गिलास पीने के बाद लगा कि मैं होश खो रही हूं. वे लोग मुझे गाड़ी में ले गए. मेरी महिला मित्र वहां नहीं थी. उन लोगों ने मेरे साथ गैंगरेप किया. जो कुछ हुआ, उससे मैं बहुत डर गई थी.”

शुक्रवार की सुबह मॉडल ने अपनी रूममेट को बताया कि पिछली रात उसके साथ क्या हुआ. पीड़िता की सहेली ने शिकायत दर्ज कराने के लिए स्थानीय पुलिस से संपर्क किया.

पुलिस ने चंद घंटों में ही तीनों युवकों और राजस्थान की महिला को हिरासत में ले लिया.

इस बीच, पीड़िता को सभी अनिवार्य मेडिकल टेस्ट कराने के लिए अस्पताल ले जाया गया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
विज्ञापन

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!