केरल के बिजनेसमैन के पास है देश का पहला लग्जरी हेलीकॉप्टर, कीमत जानकार रह जाएंगे आप दंग

Helicopter Depositphotos_8994999_S (1) (1)

सांकेतिक तस्वीर (हिंदी पोस्ट)

The Hindi Post

तिरुवनंतपुरम | आरपी ग्रुप ऑफ कंपनीज के चेयरमैन बी. रवि पिल्लई ने एक रिकॉर्ड बनाया हैं क्योंकि वे 100 करोड़ रुपये की कीमत वाले एयरबस एच 145 हेलीकॉप्टर के मालिक बन गए हैं. वह पहले भारतीय हैं जिनके पास इतना महंगा हेलीकाप्टर हैं.

68 वर्षीय अरबपति  बी. रवि पिल्लई वर्तमान में 2.5 बिलियन डॉलर के मालिक हैं और उनकी विभिन्न कंपनियों में लगभग 70,000 कर्मचारी हैं और यूएई से बाहर काम करते हैं और मध्य पूर्व के सभी देशों में उनकी व्यापारिक रुचि है.

विज्ञापन
विज्ञापन

आरपी ग्रुप के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि यह हेलीकाप्टर पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देगा क्योंकि उनके पास राज्य भर में कई लग्जरी होटल हैं और इसका इस्तेमाल राज्य के पर्यटन स्थलों में अपने मेहमानों को लाने-ले जाने के लिए किया जाएगा।

अत्याधुनिक हेलीकॉप्टर जिसमें सभी लेटेस्ट सुरक्षा विशेषताएं हैं, सात यात्रियों और पायलट को ले जाने में सक्षम होगा।

यह हेलीकॉप्टर समुद्र तल से 20,000 फीट की ऊंचाई से भी उतरने और टेकऑफ करने में सक्षम है।

पिल्लई, जो लो प्रोफाइल बनाए रखते हैं, उन्हें उनकी चैरिटी गतिविधियों और राजनीतिक दलों के शीर्ष राजनीतिक नेताओं के साथ निकटता के लिए भी जाना जाता है।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!