पीएम मोदी को गालियां देने वाली लड़की के सपोर्ट में आए अरविंद केजरीवाल, बोले – “जब आपके नेता, कार्यकर्ता …”

Arvind Kejriwal 123 (1)

फाइल फोटो | आईएएनएस

The Hindi Post

पीएम मोदी को गालियां देने वाली लड़की के सपोर्ट में आए अरविंद केजरीवाल, बोले – “जब आपके नेता, कार्यकर्ता …”

 

जंतर-मंतर पर नीट (NEET) प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाली 15 वर्षीय लड़की के समर्थन में आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल आगे आए हैं. केजरीवाल ने लड़की का पक्ष लेते हुए कहा कि यदि उन्हें किसी भी प्रकार की सहायता की आवश्यकता हो तो वह उनसे संपर्क कर सकती हैं.

केजरीवाल ने रविवार को अपने ‘एक्स’ अकाउंट पर लिखा, “मोदी जी ने जो रुचिका सिंह के साथ किया, वो एक कायराना हरकत है. आप रुचिका के साथ ऐसा करके युवाओं में डर पैदा करना चाहते हो. पर युवाओं के मन से अब आपका और आपकी पुलिस का डर निकल चुका है. आप एक रुचिका को डराते हो, सोशल मीडिया पर दस और रुचिका आपके खिलाफ वीडियो डाल रही हैं. रुचिका, मैं आपके साथ हूं. कभी किसी भी तरह की जरूरत हो, आप हमें बताना.”

केजरीवाल ने आगे कहा, “मोदी जी कह रहे हैं कि मैंने सबको माफ किया. रुचिका सिंह बेचारी 15 साल की बच्ची है. उसको पुलिस के जरिए, ट्रोल आर्मी के जरिए धमकियां दी गईं, डराने की कोशिश कर रहे हैं. तो मोदी जी को मैं कहना चाहता हूं कि जब आपके नेता, ट्रोल आर्मी और कार्यकर्ता गालियां देते हैं तब आपको कुछ नहीं होता. दूसरों को गालियां देते हैं तब कुछ नहीं होता. एक बहुत बड़ी बात ये हुई है कि इस आंदोलन ने लोगों के मन में मोदी जी के लिए डर था वो डर खत्म कर दिया. अब मोदी जी पूरी ताकत लगा कर लोगों के मन में वो डर दोबारा पैदा करना चाहते हैं लेकिन वो डर हो नहीं रहा. बच्चों के मन से डर खत्म हो गया है मोदी जी का.”

अरविंद केजरीवाल ने कहा मैं उस बच्ची को यह कहना चाहता हूं कि पूरा देश आपके साथ है बच्चे. मैं पर्सनली आपको सपोर्ट करता हूं और अगर आपको कभी भी किसी भी चीज की जरूरत हो, अच्छे वकील की जरूरत और कोई आपको तंग करे, हम आपको हमेशा सपोर्ट करेंगे.’

क्या है पूरा मामला?

23 जुलाई 2026 को दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक के विरोध में आयोजित छात्र प्रदर्शन के दौरान एक लड़की का वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करती दिख रही थीं. मामले में एफआईआर दर्ज होने और चौतरफा आलोचना के बाद लड़की ने एक वीडियो जारी कर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी थी. उसने कहा था कि वह केवल 15 वर्ष की हैं और कुछ लोगों के बहकावे में आकर उससे यह गलती हुई थी.

पीएम मोदी ने किया माफ, परिजनों ने जताया आभार

वीडियो सामने आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करके बच्ची को माफ करने की बात कही थी. पीएम के इस निर्णय पर लड़की की मां ने आभार जताते हुए इसे अपनी बेटी के लिए ‘जीवनदान’ बताया था.

हिंदी पोस्ट डॉट इन

 

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!