जम्मू-कश्मीर में कश्मीरी पंडित की गोली मारकर हत्या

Crime

प्रतीकात्मक फोटो

The Hindi Post

श्रीनगर | जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में गुरुवार को आतंकवादियों ने एक कश्मीरी पंडित सरकारी कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “राजस्व विभाग के उस कर्मचारी की पहचान राहुल भट के रूप में हुई है, जिसे बडगाम स्थित तहसील कार्यालय में आतंकवादियों ने गोली मारकर घायल कर दिया था।”

रिपोर्ट्स के अनुसार, राहुल भट्ट को सरकारी कार्यालय में घुस कर आतंकवादियों से बहुत नज़दीक से गोली मारी।

बयान के अनुसार, गोली लगने पर वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उन्हें श्रीनगर के एक अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया था, जहां बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया।

सूत्रों ने कहा, “इलाके को तलाशी के लिए घेर लिया गया है।”

आईएएनएस

 हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे

The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!