कश्मीर : शोपियां मुठभेड़ में 2 आतंकवादी ढेर

Army IANS 22

रिप्रेजेन्टेटिव इमेज (फोटो/आईएएनएस)

The Hindi Post

श्रीनगर | दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच जारी मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा, “कुटपोरा में मारे गए दोनों आतंकवादियों की फिलहाल शिनाख्त नहीं हो पाई है। ऑपरेशन जारी है।”

आतंकवादियों की मौजूदगी की विशेष सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने इलाके का घेराव कर तलाशी लेनी शुरू कर दी। जैसे ही सुरक्षाबल आंतकियों के ठिकाने के करीब पहुंचे आतंकियों ने हमला कर दिया जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई जिसमें दो आतंकी मारे गए।

IANS

 

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!