लोगों के हाथ लगा सोने के सिक्कों से भरा मटका, फिर जो हुआ….

Ancient Gold Coins in Pot

सांकेतिक तस्वीर (AI Photo | ChatGPT)

The Hindi Post

लोगों के हाथ लगा सोने के सिक्कों से भरा मटका, फिर जो हुआ…., BIG NEWS

 

बेलगावी | कर्नाटक के बेलगावी जिले के सौंदत्ती तालुक के इंचल गांव में मजदूरों को खुदाई के दौरान सोने के सिक्कों से भरा मटका मिला है. मजदूरों ने ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए सभी सिक्के प्रशासन को सौंप दिए जिसके बाद तालुक प्रशासन ने उनकी खूब सराहना की.

यह घटना इंचल गांव में बीसीएम हॉस्टल के पास काम के दौरान हुई. वीबी जीरामजी योजना के तहत काम कर रहे दिहाड़ी मजदूरों को काम करते समय जमीन में एक मिट्टी का बर्तन मिला. जब बर्तन को खोला गया तो उसमें 14 सोने के सिक्के निकले.

सिक्कों का वजन 54.8 ग्राम है और इनकी कीमत करीब 8.27 लाख रुपए आंकी गई है. मजदूरों ने सिक्के अपने पास रखने के बजाय ईमानदारी दिखाते हुए इन्हें अधिकारियों को सौंप दिया.

सभी सिक्के पंचायत विकास अधिकारी (पीडीओ) और तालुक पंचायत स्टाफ की मौजूदगी में सौंदत्ती तहसीलदार को सौंपे गए. सौंदत्ती के तहसीलदार मल्लिकार्जुन हेग्गनवर ने सभी सिक्कों को सरकारी खजाने में जमा करा दिया है.

मजदूरों को मिले 14 सिक्कों पर हाथी की तस्वीर बनी हुई है. इतिहास के जानकारों के मुताबिक, हाथी तलकाडु के गंगा वंश का शाही प्रतीक था. ये सिक्के 10वीं से 15वीं शताब्दी के बीच के हैं. इतने पुराने और ऐतिहासिक महत्व के सिक्के मिलना इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.

इस मामले में तालुक प्रशासन ने मजदूरों की ईमानदारी की तारीफ की है. अधिकारियों ने कहा कि अगर मजदूर चाहते तो सिक्के छुपा सकते थे लेकिन उन्होंने ईमानदारी का परिचय देकर एक अच्छी मिसाल पेश की है.

 

By IANS

कर्नाटक के बेलगावी में मजदूरों को खुदाई में मिले सोने के 14 प्राचीन सिक्के, प्रशासन को लौटाए

 

अस्वीकरण: यह लेख समाचार एजेंसी IANS द्वारा लिखा गया है. TheHindiPost.In ने इसे न तो लिखा, न संपादित किया है और न ही स्वतंत्र रूप से सत्यापित किया है. TheHindiPost.In इस लेख में दी गई जानकारी के लिए किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी नहीं लेता है.

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!