भारत में H3N2 इन्फ्लुएंजा वायरस से एक व्यक्ति की मौत

coronavirus-5309938_640

प्रतीकात्मक इमेज

The Hindi Post

H3N2 वायरस से होने वाले इन्फ्लूएंजा (जुकाम के साथ बुखार और बदन दर्द) से एक व्यक्ति की मौत हो गई है.

रिपोर्ट्स के अनुसार, मृत व्यक्ति हासन जिले (कर्नाटक) का रहने वाला था.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृतक 85 वर्ष के थे. इस शख्स का 1 मार्च को निधन हो गया था. उन्हें 24 फरवरी को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनके सैम्पल्स को जांच के लिए 6 मार्च को लैब भेजा गया था. इसके बाद ही पुष्टि हुई की उनकी मृत्यु H3N2 वायरस से हुई है.

क्या है H3N2 वायरस?

H3N2 वायरस एक प्रकार का इन्फ्लूएंजा वायरस है जिसे इन्फ्लूएंजा A वायरस कहा जाता है. यह एक श्वसन वायरल संक्रमण है जो हर साल बीमारियों का कारण बनता है.

क्या है इसके लक्षण?

AIIMS-दिल्ली के पूर्व निदेशक डॉ रणदीप गुलेरिया ने कहा कि इन्फ्लूएंजा के कारण गले में खराश, खांसी, शरीर में दर्द और नाक बहने के साथ बुखार आता है. इसके लक्षणों में दस्त, उल्टी और सांस फूलना भी शामिल है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!