कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद कर्नाटक के डीजीपी सस्पेंड

karnataka dgp

वायरल वीडियो का स्क्रीनग्रैब / (क्रेडिट : आईएएनएस)

The Hindi Post

कर्नाटक के डीजीपी और वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रामचंद्र राव को सस्पेंड कर दिया गया है. सोशल मीडिया पर उनके कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद यह कार्रवाई की गई है. रामचंद्र राव कर्नाटक में डीजीपी (सिविल राइट्स एन्फोर्समेंट) के पद पर तैनात थे.

कई वीडियो क्लिप सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिसमें कथित रूप से रामचंद्र राव को अलग-अलग महिलाओं के साथ अश्लील हरकत करते देखा गया था. वीडियो सामने आते ही प्रशासन और राजनीति में हड़कंप मच गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार ने तुरंत राव को निलंबित करने का फैसला लिया.

हालांकि, रामचंद्र राव ने सभी आरोपों को साफ तौर पर खारिज किया है. उन्होंने कहा कि ये वीडियो पूरी तरह फर्जी और झूठे हैं.

कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर के घर के बाहर मीडिया से बात करते हुए राव ने कहा, “मैं पूरी तरह हैरान हूं. ये वीडियो मनगढ़ंत हैं. मेरा इनसे कोई लेना-देना नहीं है.” उन्होंने यह भी कहा कि आज के समय में किसी का भी फर्जी वीडियो बनाया जा सकता है और यह उनकी छवि खराब करने की साजिश हो सकती है.


The Hindi Post
error: Content is protected !!