ताले तोड़े, गहने चुराए और फिर वहीं सो गया चोर….., सामने आया VIDEO

kanpur chor 2 (1)
The Hindi Post

ताले तोड़े, गहने चुराए और फिर वहीं सो गया चोर….., सामने आया VIDEO

 

कानपुर के एक चोर ने ऐसा कारनामा किया जो अब चर्चा का विषय बन गया है. चोर चोरी करने के बाद वहीं सो गया. यह घटना कानपुर के नजीराबाद इलाके से सामने आई है.

रात को अरुण कुमार नाम का एक चोर विनोद कुमार के घर में घुस गया जबकि घर के लोग दूसरे कमरे में सो रहे थे. इसका फायदा उठाकर चोर ने अलमारी के ताले तोड़े और जेवर चुराकर अपनी जेब में रख लिए. इसके बाद वो हुआ जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती. चोर घर के नर्म गद्दे पर सो गया.

सुबह जब विनोद कुमार की नींद खुली तो उन्होंने देखा कि उनके बेड पर कोई सो रहा है. इससे वह चौंक गए. उन्होंने देखा कि अलमारी का ताला टूटा था और जेवर गायब थे. वो समझ गए कि उनके घर चोरी हुई है और यह चोर है. इसके बाद विनोद और उनके परिवार वालों ने चोर को पकड़ लिया. उसकी जेब से चोरी हुए जेवर भी बरामद हो गए. घरवालों ने नजीराबाद पुलिस को इस बारे में जानकारी दी जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.

एडीसीपी महेश कुमार ने कहा कि अरुण कुमार नाम का चोर चोरी करने के इरादे से घर में घुसा था लेकिन नशे के कारण वह वहीं बिस्तर पर सो गया. उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके पास से चोरी के जेवर भी बरामद हो गए हैं.


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!