कमरा लेकर होटल में रुका था कपल फिर बाहर निकला ही नहीं, जब पुलिस ने खोला दरवाजा तो सामने था होश उड़ा देने वाला मंजर, दोनों….

Crime (1)

सांकेतिक तस्वीर : फोटो क्रेडिट: (आईएएनएस/IANS)

The Hindi Post

कमरा लेकर होटल में रुका था कपल फिर बाहर निकला ही नहीं, जब पुलिस ने खोला दरवाजा तो सामने था होश उड़ा देने वाला मंजर, दोनों….

 

कानपुर | उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक होटल के कमरे से महिला और पुरुष के संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से हड़कंप मच गया है. शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस को आशंका है कि दोनों ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन किया है, हालांकि मौत की असली वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी. महिला उन्नाव की और पुरुष फतेहपुर का रहने वाला था.

दरवाजा न खोलने पर हुआ शक

यह मामला शनिवार को कलेक्टरगंज इलाके के एक होटल से सामने आया. पुलिस को शाम करीब 4:30 बजे होटल स्टाफ ने सूचना दी कि कमरे में ठहरा एक जोड़ा बार-बार दरवाजा खटखटाने और आवाज देने के बाद भी कोई जवाब नहीं दे रहा है. सूचना मिलते ही कलेक्टरगंज थाना प्रभारी संजय पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची.

अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

पुलिस ने जब होटल के कमरे का दरवाजा खुलवाया तो अंदर का नजारा देख हर कोई दंग रह गया. दोनों फर्श पर अचेत अवस्था में पड़े मिले. पुलिस उन्हें तत्काल अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. मृतकों की शिनाख्त दिग्विजय सिंह (35 वर्ष, निवासी फतेहपुर) और शिवांगी तिवारी (33 वर्ष, निवासी मगरवारा, उन्नाव) के रूप में हुई.

होटल आने के बाद बाहर नहीं निकले

पुलिस पड़ताल में सामने आया है कि दोनों शनिवार दोपहर होटल पहुंचे थे और उन्होंने ठहरने के लिए एक कमरा बुक किया था. होटल के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज में भी दोनों को एक साथ आते देखा गया है. फुटेज के मुताबिक, कमरे में दाखिल होने के बाद दोनों एक बार भी बाहर नहीं निकले.

रिश्तों और वजहों की तलाश में जुटी पुलिस

एसीपी आनंद कुमार ओझा ने मीडिया को बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला किसी जहरीले पदार्थ के सेवन का लग रहा है. फिलहाल, पुलिस होटल का एंट्री रजिस्टर और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. साथ ही कर्मचारियों के बयान दर्ज किए जा रहे है.

पुलिस इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दोनों के बीच क्या संबंध था, वे किस मकसद से होटल आए थे और कमरे के भीतर ऐसा क्या हुआ जिससे यह खौफनाक मोड़ आ गया. मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है.

 

हिंदी पोस्ट डॉट इन

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!