हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, दो बच्चों समेत तीन की मौत, तस्वीरें देख दहल जाएगा दिल

kanpur accident

हादसे में कार बुरी तरह चकनाचूर हो गई / (फोटो क्रेडिट : आईएएनएस)

The Hindi Post

हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, दो बच्चों समेत तीन की मौत, तस्वीरें देख दहल जाएगा दिल

कानपुर |  उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक दुर्घटना में स्कॉर्पियो कार सवार दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हो गई. इस हादसे में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया गया.

शुरुआती जानकारी के अनुसार, कानपुर जिले के महाराजपुर इलाके में सोमवार सुबह 6 बजे स्कॉर्पियो कार राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक खड़े ट्रक से जा टकराई. स्कॉर्पियो कार में हादसे के समय करीब 8 लोग सवार थे. यह कार फतेहपुर की ओर जा रही थी.

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई. पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई. बताया गया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि कार चकनाचूर हो गई. अंदर फंसे लोग दर्द से तड़पते रहे.

मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस टीम ने सभी तीन मृतकों के शवों को अपने कब्जे में लिया और बाकी घायलों को अस्पताल भेजा. बताया गया कि मरने वालों में दो मासूम बच्चे भी शामिल थे. हालांकि, मृतकों की पहचान अभी सामने नहीं आई.

इससे पहले एटा जिले में एक कार की सांड से टक्कर के बाद ड्राइवर की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि एटा जिले के पिलुआ थाना क्षेत्र में निधोली रोड स्थित जवाहरपुर गोदाम के पास यह हादसा हुआ. मृतक की पहचान 35 वर्षीय नरेंद्र शर्मा के रूप में हुई, जो एटा जिले के जिटौली गांव का निवासी था. बताया गया कि नरेंद्र अपनी दुकान बंद करने के बाद गांव लौट रहा था. इसी दौरान रास्ते में सांड से कार की टक्कर हुई.

अग्निशमन प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें हादसे की सूचना मिली थी. बताया गया कि कार की सांड से टक्कर हुई है. सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दुर्घटना में घायल युवक को अस्पताल भेजा गया. साथ ही पुलिस टीम ने कार को सड़क से हटाकर किनारे किया.

आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!