कानपुर लैंबॉर्गिनी केस: आरोपी शिवम मिश्रा को मिली जमानत

Shivam Mishra gets bail (1) (1)
The Hindi Post

कानपुर | कानपुर के लेम्बोर्गिनी कार एक्सीडेंट केस में आरोपी शिवम मिश्रा को जमानत मिल गई है. कोर्ट ने शिवम मिश्रा को 20,000 रुपये के पर्सनल बॉन्ड पर जमानत दी है. कोर्ट ने उसे पुलिस जांच में सहयोग करने का आदेश दिया है.

शिवम को आज सुबह (गुरुवार) ही गिरफ्तार किया गया था. इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जमानत मिल गई.

डीसीपी सेंट्रल अतुल श्रीवास्तव ने गुरुवार सुबह बताया था कि सूचना मिली थी कि शिवम मिश्रा कानपुर आया हुआ है. इस सूचना के आधार पर पुलिस टीमें सक्रीय हुईं और उसे गिरफ्तार कर लिया.

बता दें कि रविवार को ग्वालटोली इलाके में तेज रफ्तार लैंबॉर्गिनी सुपरकार ने पहले ई-रिक्शा को टक्कर मारी थी. इसके बाद एक बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया था. फिर कार खंबे से जा टकराई थी. इससे हड़कंप मच गया था.

 

हिंदी पोस्ट डॉट इन


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!