कानपुर: जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा के रिश्तेदार ने की आत्महत्या
सांकेतिक तस्वीर (आईएएनएस)
कानपुर | उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां 11वीं के छात्र ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
यह घटना कानपुर के कोहना थाना क्षेत्र की है. यहां 16 साल का छात्र क्लास 11वीं में पढ़ता था. उसने मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटककर अपनी जान दे दी है. वह पास के एक स्कूल में पढ़ता था. छात्र जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल मनोज सिन्हा का रिश्तेदार बताया जा रहा है.
इस घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी. सूचना पर आनन-फानन में स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारा. पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है और पता लगा रही है कि छात्र ने आत्महत्या क्यों की?
IANS
