वाहन चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मियों पर चालक ने चढ़ाई कार, तीन घायल………,VIDEO

Kanpur GANGA BARRAGE

वायरल सीसीटीवी फुटेज से लिया गया स्क्रीनग्रैब

The Hindi Post

वाहन चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मियों पर चालक ने चढ़ाई कार, तीन घायल………,VIDEO

यूपी के कानपुर से बड़ी खबर सामने आई है. यहां कार सवार शख्स ने चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मियों को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि पुलिसकर्मी बुरी तरह घायल हो गए.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कार से टक्कर लगने के बाद दरोगा और होमगार्ड कुछ दूर जा गिरे. उन्हें घम्भीर चोटें आई. इस घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है.

यह घटना मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे की है. कानपुर में कोहना थाना प्रभारी प्रतीक सिंह गंगा बैराज स्थित अटल घाट के पास पुलिस बल के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे. उनके साथ अटल घाट चौकी इंचार्ज संजय कुमार भी मौजूद थे. इसी दौरान नवाबगंज की ओर से आ रही एक काली रंग की कार को रोकने का प्रयास किया गया.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार सवार ने पहले रफ्तार धीमी की लेकिन अचानक स्पीड बढ़ाते हुए लोहे के तीन बैरिकेड्स तोड़ डाले. इसके बाद उन्होंने सामने खड़े पुलिसकर्मियों को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गए.

हादसे में कोहना थाने में तैनात दरोगा पूरन सिंह का बायां पैर टूट गया जबकि होमगार्ड हरि प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए. चौकी इंचार्ज संजय कुमार को भी चोटें आई हैं.

घटना के बाद पुलिस ने कार सवार का पीछा किया लेकिन वे बिठूर की ओर हाईवे से भागने में सफल रहे. घायल पुलिसकर्मियों को तुरंत हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज जारी है.

एसीपी लॉ एंड ऑर्डर आशुतोष कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में कार सवार के आपराधिक प्रवृत्ति के होने की आशंका है. संभव है कि वह किसी वारदात को अंजाम देकर भाग रहा था. पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की हैं.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

The Hindi Post
error: Content is protected !!