गंदे पानी से गूंथ दिया आटा, वीडियो हुआ वायरल, केस दर्ज….
Photo: Social Media
कानपुर (यूपी) के एक ढाबे में गंदे पानी से कथित तौर पर आटा गूंथा जा रहा था. आटा गूंथने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं.
वीडियो का संज्ञान लेते हुए सचेंडी थाने के सब-इंस्पेक्टर अजीत कुमार सिंह ने ढाबा मालिक और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मिलावट का मुकदमा दर्ज कराया है.
यह मामला सचेंडी थाना क्षेत्र के सागर ढाबे (भौती हाइवे पर स्थित) का है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस ढाबे के मालिक राम बहादुर हैं.
आरोप हैं कि एक लेबर गंदे पानी से आटा गूंथ रहा था. इसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया गया. वीडियो प्रकाश में आने के बाद कार्रवाई हुई हैं.
#कानपुर में एक होटल संचालक की लापरवाही का चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक आदमी नाली के पानी से आटा गूंथते हुए नजर आ रहा है। इस गंदे पानी से गूंथे गए आटे की रोटियां ग्राहकों को परोसी जा रही हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों में भारी आक्रोश फैल गया।… pic.twitter.com/wGBYpvk0As
— UttarPradesh.ORG News (@WeUttarPradesh) February 28, 2025
सब-इंस्पेक्टर अजीत कुमार सिंह ने FIR दर्ज कराई हैं. उनके द्वारा दी गई तहरीर में यह बताया गया है कि खाद्य पदार्थ को दूषित करके परोसा जा रहा था जिससे लोगों में रोष था और उनके बीमार होने की प्रबल संभावना थी.
तहरीर का संज्ञान लेते हुए पानी के नमूने भर कर जांच के लिए भेज दिए गए हैं और आगे की कार्रवाई जारी है.
View this post on Instagram
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
