कानपुर: 16 और पक्षियों की हुई मौत, कारणों का अभी पता नहीं

crow raven-5354950_640

प्रतीकात्मक फोटो

The Hindi Post

कानपुर: कानपुर नगर में पक्षियों की मौत का सिलसिला नहीं रुक रहा है। सोमवार को शहर में 60 पक्षियों की अचानक मौत से हडकम्प मच गया था, जबकि आज मंगलवार को कुल 16 और पक्षी मृत पाये गए, जिनमें 14 कौए और 2 कबूतर शामिल हैं । पशु विभाग की टीम ने इन सभी मृत पक्षियों को दफना दिया है ।

मंगलवार को बजरिया, मंगलाविहार, ग्रीनपार्क एवं कोयलानगर आदि स्थानों पर कुल 16 पक्षी मृत पाए गए। सुचना प्राप्तकर पशुपालन विभाग की टीमें मौके पर पहुंची और त्वरित एक्शन लेते हुए उन स्थानों व उसके आसपास सैनीटाइजेसन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

चीफ वेटरनरी अफसर डॉ. आर.पी. मिश्रा ने बताया की शहर में आज 14 कौवे व 2 कबूतर मृत पाए गए है, जबकि मुर्गियों की स्थिति सामान्य है , व मनुष्यों में अब तक शहर में बर्ड फ्लू का कोई केस सामने नहीं आया है, इसलिए चिंता का खास विषय नहीं है। हालाँकि सभी आवश्यक सावधानियाँ बरती जा रही है।

वहीं पशुपालन विभाग द्वारा गठित टीमों ने आज शहर भर में मुर्गे व मुर्गियों के रैंडम 120 स्वैप व ब्लड सैंपल एकत्र किये, जिनको बरेली में स्थित भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान में जांच के लिए भेजा गया है ।

वही विभाग की सर्विलांस टीम ने शहर में घूमकर पॉलिटरी फर्म संचालको को बर्ड फ्लू से बचाव के बारे में जानकारी व दिशा -निर्देश दिए , जिससे बीमारी के प्रसार को रोका जा सके ।

विज्ञापन
विज्ञापन

कानपुर ज़ू प्रशासन ने आज राहत की साँस ली क्योंकि आज ज़ू में किसी भी पक्षी की मौत नहीं हुई है । आपको बता दें की, 2 से 7 जनवरी के बीच, 12 जंगली मुर्गो ने कानपुर ज़ू में दम तोड़ दिया था। शनिवार को बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद, 8 मुर्गो को प्राणी उद्यान में मार दिया गया था।

ज़ू के अधिकारियो का कहना था कि यह 8 मुर्गे, 12 मुर्गो के संपर्क में थे, इसलिए इनको मारना ज़रूरी हो गया था। मुर्गों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद ज़ू के 1 किलोमीटर के क्षेत्र को कॉन्टेन्टमेंट जोन घोषित कर दिया गया था और ज़ू के 10 किलोमीटर क्षेत्र में सभी मीट की दुकानों को बंद करा दिया था, जिससे बर्ड फ्लू के प्रसार को रोका जा सके ।

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!