चर्बी हटाने की सर्जरी के दौरान 21 वर्षीय अभिनेत्री चेतना की मौत, माता-पिता ने लगाया लापरवाही का आरोप

चेतना राज (फोटो: ट्विटर)
The Hindi Post

बेंगलुरु | छोटे पर्दे की 21 वर्षीय कन्नड़ अभिनेत्री की मंगलवार को बेंगलुरु में फैट रिमूवल (सर्जरी चर्बी हटाने की सर्जरी) के दौरान मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, माता-पिता को बताए बिना अभिनेत्री अपनी सर्जरी करवा रही थी।

चेतना राज युवा अभिनेत्री थी, जिन्होंने सर्जरी के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका यह भी कहना है कि सर्जरी बिना उचित उपकरण के की गई।

चेतना राज बेंगलुरु के अब्बीगेरे की रहने वाली हैं। अस्पताल के अधिकारी कह रहे हैं कि मौत सर्जरी के दौरान उनके फेफड़ों में पानी जमा होने के कारण हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

चेतना राज ने लोकप्रिय धारावाहिक ‘गीता’, ‘डोरसानी’, ‘ओलविना नीलदाना’ में काम किया था। उन्होंने कन्नड़ फिल्म ‘हवायामी’ में भी काम किया था।

चेतना राज के पिता गोविंदा राज ने बताया कि उनकी बेटी को सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जब तक उन्हें इसकी जानकारी हुई तब तक ऑपरेशन शुरू हो चुका था।

शाम तक, फेफड़ों में पानी और वसा भर जाने के कारण उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई। आईसीयू में समुचित सुविधाएं नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

चेतना राज ने परविार से फैट रिमूवल सर्जरी कराने की अनुमति मांगी थी लेकिन परिवार ने उन्हें सर्जरी न कराने के लिए कहा था। उन्होंने बताया कि परिवार के सदस्यों की जानकारी के बिना उनकी सर्जरी हो रही थी।

गोविंदा राज ने कहा कि अस्पताल की लापरवाही के कारण मेरी बेटी की मौत हो गई। डॉक्टरों ने माता-पिता की सहमति के बिना और उचित उपकरण के आभाव में सर्जरी की है।

उन्होंने कहा कि मेरी बेटी स्वस्थ थी। वह बिल्कुल ठीक थी। वह अपने दोस्तों के साथ अस्पताल गई थी। किसी ने उसे सुझाव दिया है कि उसकी कमर में अधिक चर्बी है और परिवार के किसी सदस्य से परामर्श किए बिना वह सर्जरी के लिए आई थी। गोविंदा राज ने कहा कि अस्पताल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!