महात्मा गांधी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले कालीचरण को 3 महीने बाद मिली जमानत

Kalicharan Maharaj (1)

कालीचरण महाराज (फोटो साभार: फेसबुक)

The Hindi Post

छत्तीसगढ़ में आयोजित धर्म संसद में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले कालीचरण महाराज को 3 महीने बाद छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट की बिलासपुर बेंच से जमानत मिल गई है। जस्टिस अरविन्द सिंह चंदेल की कोर्ट ने शुक्रवार को कालीचरण को जमानत दी।

कालीचरण को मध्य प्रदेश के खुजराहो के एक घर से गिरफ्तार किया गया था।

कांग्रेस नेता प्रमोद दुबे ने कालीचरण के खिलाफ छत्तीसगढ़ पुलिस से शिकायत की थी। दुबे ने अपनी शिकायत में कहा  कि कालीचरण ने समुदायों में शत्रुता को बढ़ावा दिया था। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने कालीचरण के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था।

इसके बाद से कालीचरण को ढूंढा जा रहा था पर वह छत्तीसगढ़ से मध्य प्रदेश के खुजराहो भाग आया था और छुप गया था। अंत में उसको खुजराहो से गिरफ्तार किया गया था।

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!