कमरे से आ रही थी तेज बदबू, बिखरा हुआ था खून ही खून, दो दिन से लापता महिला का शव मिला छत पर, पुलिस महिला के पति से बोली – “तुम्हारी पत्नी कही भाग….”
सांकेतिक तस्वीर
कमरे से आ रही थी तेज बदबू, बिखरा हुआ था खून ही खून, दो दिन से लापता महिला का शव मिला छत पर, पुलिस महिला के पति से बोली – “तुम्हारी पत्नी कही भाग….”
कैमूर | एक महिला दो दिन पहले लापता हो गई थी. आज सुबह उसका शव मिला. पुलिस ने शव को घर की छत से बरामद किया. शव को प्लास्टिक के बोरे में छिपाया गया था. आशंका है कि हत्या के बाद शव को छिपाने के लिए बोरे में भर कर रखा गया था. यह मामला बिहार के कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र का है.
जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह जब घर की सफाई शुरू की गई तो कमरे (यह कमरा घर की छत पर बना है) से तेज दुर्गंध आ रही थी. जांच करने पर महिला का शव मिला. कमरे में चारों तरफ खून फैला हुआ था. इसकी सूचना मोहनिया पुलिस को दी गई.
महिला की पहचान जरुहा निवासी चांदनी देवी (30) के रूप में हुई है. वह बरेज गांव के पास ही रहती थीं.
मोहनिया डीएसपी प्रदीप कुमार घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि महिला की हत्या घर के अंदर ही की गई है. 24 घंटे से अधिक समय से शव को बोरे में रखा गया था. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
डीएसपी ने बताया कि आसपास मिले सबूतों की जांच की जा रही है. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक साइंस लैब की टीम भी जांच कर रही है.
चांदनी देवी के पति प्रजापति मिश्र ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि जब वह पत्नी के लापता होने की शिकायत लेकर थाने गए थे तो पुलिस ने कहा था कि “तुम्हारी पत्नी कहीं भाग गई होगी, बाद में घर आ जाएगी” और मामले की सही से जांच नहीं की जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई.
IANS
