कलंक : 80 साल की बुजुर्ग महिला से किशोर ने किया दुष्कर्म, मिली यह सजा
सांकेतिक तस्वीर (AI Photo - Deposit Photos)
कलंक : 80 साल की बुजुर्ग महिला से किशोर ने किया दुष्कर्म, मिली यह सजा
बिहार के मधुबनी जिले में किशोर न्याय परिषद (JJB) ने 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म के मामले में एक किशोर को दोषी करार देते हुए 18 महीने के आवासन (सुधार गृह) की सजा सुनाई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रधान दंडाधिकारी न्यायाधीश अंकित आनंद की पीठ ने दोषी नाबालिग को पटना स्थित स्पेशल होम भेजने का आदेश दिया है.
घटना का विवरण
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह शर्मनाक घटना 10 जुलाई 2019 की रात की है. अंधराठाढ़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में पीड़िता अपने घर के बरामदे में सो रही थी तभी आरोपी किशोर ने मच्छरदानी में घुसकर उनके साथ हैवानियत की. शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे. किशोर ने भागने की कोशिश तो की पर वो मच्छरदानी में ही फंस गया और उसे पकड़ लिया गया.
अदालती कार्यवाही –
पुख्ता सबूत: मेडिकल रिपोर्ट और डॉक्टरों की गवाही में पीड़िता के शरीर पर चोट के निशानों और दुष्कर्म की पुष्टि हुई.
उम्र का निर्धारण: मदरसा बोर्ड के प्रमाण पत्र के अनुसार, घटना के वक्त दोषी की उम्र 14 वर्ष 4 माह थी.
फैसला: अभियोजन पक्ष ने इसे समाज के लिए कलंक और जघन्य अपराध बताते हुए कड़ी सजा की मांग की थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट ने 6 अप्रैल 2026 को सजा का एलान किया.
हिंदी पोस्ट डॉट इन
