25 और 23 साल की दो बहनों की शादी से एक दिन पहले संदिग्ध मौत, मौके से नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

sisters

सांकेतिक तस्वीर (AI Photo - ChatGPT)

The Hindi Post

25 और 23 साल की दो बहनों की शादी से एक दिन पहले संदिग्ध मौत, मौके से नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

 

जोधपुर के मणाई गांव में शुक्रवार को उस वक्त मातम पसर गया जब दो सगी बहनों के शव बरामद हुए. यह हृदयविदारक घटना उनकी शादी से ठीक एक दिन पहले घटी. दोनों बहनों की शादी शनिवार (21 फरवरी) को होनी थी.

मृतकों की पहचान दीप सिंह की पुत्रियों, शोभा (25) और विमला (23) के रूप में हुई है. दोनों बहनें एक निजी स्कूल में पढ़ाती थी.

एडीसीपी (वेस्ट) रोशन मीणा के अनुसार, शुक्रवार देर रात तक घर में शादी के जश्न का माहौल था और खुशियां मनाई जा रही थी. करीब आधी रात के समय दोनों बहनें सोने के लिए अपने कमरे में चली गईं.

तड़के करीब 4 बजे दोनों की तबीयत बिगड़ने लगी. इसके बाद परिजन उन्हें आनन-फानन में जोधपुर के एक निजी अस्पताल ले गए. यहां डॉक्टर ने उन्हें ‘ब्रॉट डेड’ (अस्पताल पहुंचने से पहले ही मृत) घोषित कर दिया. इसके बाद शवों को वापस घर ले आया गया.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बिना पोस्टमार्टम कराए ही परिवार अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहा था लेकिन वे ऐसा कर नहीं पाए. किसी ने पुलिस को सुचना दे दी जो मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने परिवार को अंतिम संस्कार करने से रोक दिया. इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएच (MGH) मोर्चरी भेजा गया और प्रक्रिया (पोस्टमार्टम परीक्षण) पूरी होने के बाद उन्हें पुनः परिजनों को सौंप दिया गया.

ऐसा अंदेशा है कि दोनों बहनों की मौत किसी जहरीले पदार्थ के सेवन के कारण हुई होगी. हालांकि मौत के सटीक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी. अब तक घटनास्थल या शवों के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है.

 

हिंदी पोस्ट डॉट इन

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!